इंदौर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, प्रवासी भारतीयों को करेंगी सम्मानित
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन चल रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेने के लिए इंदौर पहुंची। राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एयरपोर्ट पर स्वागत किया । करीब 70 देशों के 3500 से अधिक प्रतिनिधि इंदौर में हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल हुए है।
तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम 8 जनवरी को शुरू हुआ था , 8 जनवरी को युवा प्रवासी दिवस का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कियाथा। 9 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 17 प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ किया। आज 10 जनवरी को प्रवासी दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मलीत हो रही है और विदेशों में अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने और अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगी। राष्ट्रपति 57 भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली से सुबह 11:20 बजे इंदौर पहुंची। राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर 2:55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मिलेंगी।