विश्वगुरु के पद पर आसीन हो रही भारत माता: शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 100 साल पहले एक नरेंद्र ने कहा था कि महानिशा का अंत निकट है, अंधे देख नहीं सकते, बहरे सुन नहीं सकते लेकिन मैं देख सकता हूँ कि भारत माता विश्वगुरु के पद पर आसीन हो रही है। एक नरेंद्र ने कहा था, और आज दूसरे नरेंद्र के नेतृत्व में यह साकार हो रहा है। पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम के सूत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांध रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत कई मामलों में विश्व का नेतृत्व करे, मेरी यही कामना है।
प्रवासी भारतीय दिवस’ सम्मेलन को अविस्मरणीय बनाने के लिए 66 देशों से पधारे प्रवासी भारतीय भाइयों और बहनों का सभी का एक बार फिर हृदय से स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के अमृतकाल में मध्यप्रदेश में अमृत वर्षा हो रही है। आपके स्वागत में पूरा इंदौर सजा और संवरा हुआ है। इंदौर में इस बात की होड़ लगी है कि प्रवासी भारतीय मेहमान होटल में नहीं हमारे घरों में ठहरेंगे। इंदौर में अद्भुत उत्साह और उमंग का वातावरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि
इंदौरवासियों ने आपके लिए अपने घर के द्वार भी खोले हैं और दिल के द्वार भी खोले हैं। एक अद्भुत उत्साह और उमंग का वातावरण है। प्रवासी भारतीय दिवस’ सम्मेलन को अविस्मरणीय बनाने के लिए आप सबने कल इंदौर में ग्लोबल गार्डन बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर 66 देशों से पधारे प्रवासी भारतीय भाइयों और बहनों ने इंदौर के अपने भाई-बहनों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि
आज सारा देश प्रधानमंत्री जी के पीछे खड़ा है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत का मंत्र दिया, तो इंदौर ने स्वच्छता का छक्का लगा दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है। एक गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया तो मध्यप्रदेश ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बना लिया। प्रधानमंत्री ने भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की ईकोनोमी बनाने का मंत्र दिया तो हमने भी इसके लिये मध्यप्रदेश को 550 बिलियन डॉलर की ईकोनोमी बनाने का रोडमैप बना लिया।