मप्र भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

मध्य प्रदेश भाजपा कि आज महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, बैठक में मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा द्वारा चर्चा की गई।
बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस को बताया कि यह बैठक प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी के साथ नियमित बैठक की।यह हमारी कामकाजी या रूटीन बैठक हैं जो की महीने में एक बार होती है, वो संपन्न हुई है।प्रदेश के सभी महामंत्रियों एवं संभाग प्रभारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों पर विधिवत चर्चा की।प्रदेश के सभी महामंत्रियों एवं संभाग प्रभारियों के साथ संपन्न हो चुके अभियानों की समीक्षा भी की।