बड़ी खबर : आंध्रप्रदेश पुलिस ने 2 लाख किग्रा गांजा जलाया

आंध्र प्रदेश राज्य के तटीय जिलों में पिछले कुछ वर्षों में मादक पदार्थ जब्त किया गया था। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक 2 लाख किलोग्राम गांजे की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बतायी जा रही हैं। जिसे बीते शनिवार को इकट्ठा कर जला दिया गया है।

क्या है मामला

पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने कहा- प्रतिबंधित माओवादी संगठन (Maoist organization) गांजा की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। जो ओडिशा के 23 जिलों और विशाखापत्तनम जिले के 11 मंडलों में चल रही है। गौतम स्वांग ने जानकारी दी है कि आपरेशन परिवर्तन (Operation Parivartan) के तहत 406 विशेष पुलिस टीमों ने अभी तक कुल 11 मंडलों के 313 गांवों में गांजे के बागानों को नष्ट किया हैं।

पुलिस प्रशासन ने दी जानकारी

पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी है कि राज्यों के कई समूह आंध्र-ओडिशा सीमा(Aandra-odisha Border) पर गांजे की खेती और मादक पदार्थ के अवैध परिवहन में शामिल हैं। उन्होंने बताया हैं की आपरेशन परिवर्तन के तहत अभी तक खेती के लिए 1,500 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 577 मामले दर्ज किए गए हैं और तकरीबन गांजा तस्करी में शामिल 314 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us